वृक्ष धरा का भूषण
दूर करे प्रदूषण
ये लाइन आप सबने बहुत बार पढ़ी होगी पर क्या आज तक कभी आप अपने घर से एक पेड़ लगाने के लिए निकल पाए, नहीं ? तो आइये साथ साथ कदम बढ़ाते हैं, आइये कुछ पेड़ लगाते हैं, हमारी वन सम्पदा नष्ट हो रही है और मज़े कि बात ये कि गर्मी से निढाल हम और आप जो सबसे अधिक इस बात को समझते हैं वो ही कुछ कर नहीं पते क्योंकि हम टैक्स देते हैं और ये समझ लेते हैं कि ये काम तो सरकार का है पर क्या आप भूल जाते हैं कि हमारे बीच के सरकारी लोग भी तो हमारी आपकी तरह ही हाड- मांस के इन्सान हैं फिर क्यों लगाएँगे वो वन उन्हें क्या पड़ी है, ये काम हमारा भी उतना ही है जितना किसी सरकार का आइये हमारा सहयोग करिए अपने घरों में हम दस दस पेड़ लगाएं और उनके दो तीन साल का हो जाने पर उन्हें खाली पड़े वन क्षेत्र में लगा दें हमें दीजिये पेड़ और अपना श्रम दान जिससे हम दे सकें स्वयं को और आगे आने वाली पीढ़ियों को प्रकृति का तोहफा.
|